बिना टिकट सफर करने वालों पर रेलवे की सख्ती, कटड़ा-पठानकोट में चला अभियान
Thursday, Aug 27, 2026-08:42 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के क्रम में, दिनांक 26 अगस्त, 2026* को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (SVDK) से पठानकोट कैंट (PTKC)* रेल खंड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल* के कुशल नेतृत्व में चलाया गया।
इस अभियान के लिए वाणिज्य विभाग के 15 टिकट चेकिंग स्टाफ* की विशेष टीम का गठन किया गया था, जिन्होंने इस खंड पर चलने वाली विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में एक साथ सघन जांच की। भारतीय रेल अधिनियम 1989 की धारा 138 के अंतर्गत कुल 141 व्यक्तियों को बिना टिकट, बिना उचित प्राधिकार तथा अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लगभग *₹ 1,06,345/- का जुर्माना वसूल किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू Uchit Singhal ने बताया कि, "जम्मू मंडल का मुख्य उद्देश्य अपने सभी सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और नियमानुसार यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। टिकट चेकिंग अभियान का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि यात्रियों में जागरूकता लाना है कि वे अपनी यात्रा वैध टिकट के साथ ही करें। बिना टिकट यात्रा करने से न केवल रेलवे को आर्थिक हानि होती है, बल्कि वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। हमारी सभी यात्रियों से अपील है कि वे रेलवे स्टेशन पर लगी कतार से बचने के लिए UTS ऑन मोबाइल ऐप और नए लॉन्च हुए RailOne App का उपयोग करें, जिससे वे घर बैठे ही अनारक्षित और आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।"
जम्मू मंडल में समय-समय पर इस प्रकार के टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं, ताकि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर नकेल कसी जा सके और साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा सके कि वे अपनी यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, जिससे अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जम्मू मंडल भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा और राजस्व सुरक्षा हेतु इस प्रकार के सघन टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी रखेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
