J&K के इस इलाके में किसानों को राहत देने की तैयारी, DC ने नहर सफाई कार्य का लिया जायजा

Wednesday, Apr 01, 2026-07:32 PM (IST)

कठुआ (महाजन) :  जिले में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में राजेश शर्मा डी.सी. कठुआ ने इरीगेशन विभाग के अधिकारियों के साथ नहरों की साफ-सफाई और तैयारियों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण कठुआ क्षेत्र की प्रमुख नहरों पर किया गया, जहां अधिकारियों ने नहरों में जमी गाद, झाड़ियों और अन्य अवरोधों को हटाने के कार्य का जायजा लिया। डी.सी. ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी छोड़े जाने से पहले सभी नहरों की पूरी तरह सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को सिंचाई में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान डी.सी. राजेश शर्मा ने कहा कि कृषि सीजन को देखते हुए समय पर पानी उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने इरीगेशन विभाग को निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी की जाएं।

स्थानीय किसानों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि समय पर पानी मिलने से उनकी फसल को काफी लाभ मिलेगा। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी नहरों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News