Poonch में घटा दर्दनाक हादसा, एक की मौके पर मौत, 2 लड़ रहे जिंदगी की लड़ाई
Tuesday, Jun 16, 2026-10:58 AM (IST)
पुंछ(धनुज): मंगलवार को पुंछ ज़िले की मंडी तहसील के डन्ना डोहिया इलाके में एक दुखद सड़क हादसा घट गया। इस हादसे में 35 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान उसी इलाके के रहने वाले मोहम्मद आज़म पुत्र नूर मोहम्मद के तौर पर हुई है।
खबरों के मुताबिक मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट किन हालात में हुआ, इसकी जांच अधिकारी कर रहे हैं। वहीं इस हादसे दौरान मोहम्मद आज़म को जानलेवा चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इमरजेंसी इलाज के लिए ज़िला अस्पताल पुंछ ले गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी सेहत पर बारीकी से नज़र रखे हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
