Poonch में घटा दर्दनाक सड़क हादसा, युवक ने इलाज दौरान तोड़ा दम
Thursday, Jun 11, 2026-11:27 AM (IST)
पुंछ(धनुज): पुंछ शहर के हॉर्टिकल्चर चौक के निकट बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद असलम, निवासी झुलास के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद असलम अपनी बाइक पर जा रहे थे, तभी हॉर्टिकल्चर चौक के पास एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
