पुलिस ने पोस्त की खेती को किया नष्ट, नशीली वस्तुओं की खेती करने वालों को दी चेतावनी

4/18/2024 10:03:40 AM

पुंछ(धनुज): जिले की सुरनकोट तहसील में अवैध रूप से की जा रही नशीली वस्तु पोस्त की खेती को पुलिस ने नष्ट किया। इस अवसर पर पुलिस ने लोगों को इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने का आह्वान करते हुए नशीली वस्तुओं की खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें :  जम्मू पुलिस ने पकड़ा पंजाब का कुख्यात नशा तस्कर, 17 किलोग्राम भुक्की बरामद

जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. पुंछ के मार्गदर्शन में सुरनकोट पुलिस ने गांव गुंथल सुरनकोट में पोस्त की खेती को नष्ट कर नशीले पदार्थों की खेती के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की। डी.वाई.एस.पी. सुरनकोट ने ऑपरेशन का नेतृत्व किया और ऐसी गतिविधियों से दूर रहने के महत्व पर जोर देते हुए अवैध खेती के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News