मीरां साहिब गोलीकांड : लोगों ने असामाजिक तत्वों को खदेड़ने पर पुलिस का आभार जताया

4/29/2024 7:35:27 PM

आर.एस. पुरा (मुकेश): शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ आयोजन समिति तथा सिविल सोसाइटी के लोगों ने खजुरिया फूड मॉल पर फायरिंग के मामले में पुलिस का आभार जताया है। उनके द्वारा पत्रकार वार्ता में  फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस की ओर से मंत्र 12 घंटे के अंदर ही हिरासत में लेने की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने पकड़े गए बदमाशों के पास से हथियार मिलने के बारे में चिंता जताई है। 

ये भी पढ़ेंः landslide: कुदरती आफत से परिवार पर गिरा दुखों का पहाड़, 13 वर्षीय युवक की मौत

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को देखना चाहिए कि इन लोगों के पास हथियार कहां से आए और खजुरिया माल पर फायरिंग करने के पीछे उनकी क्या मंशा थी, सभी सच सामने आना चाहिए। समिति के सदस्य दुष्यंत शर्मा ने कहा कि आज पुलिस भी अपना काम मुस्तैदी से कर रही है, तभी इन बदमाशों को काबू किया जा सका है। उन्होंने चिंता जताई कि आज छोटे-छोटे युवा अपराध के रास्ते पर चल रहे हैं, इसका मुख्य कारण समाज में तेजी से फैल रहा नशा भी एक मुख्य वजह बन रहा है। नशे पर लगाम लगाने के लिए भी जहां पुलिस अपना काम कर रही है, वहीं सामाजिक लोगों को भी आगे आकर पुलिस का कंधे से कंधे मिलाकर साथ देना चाहिए ताकि समाज में फैली इस बुराई को भी दूर किया जा सके। 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News