Handwada: आफत की बारिश , बाढ़ में फंसे कई लोगों का पुलिस ने किया रेस्क्यू

4/29/2024 2:04:30 PM

हंदवाड़ा ( मीर आफताब ) : कश्मीर घाटी में लगातार हो रही बारिश से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार हंदवाड़ा में बाढ़ की स्थिति बनी  हुई है, ऐसे में सवारियों से भरी एक बस पानी में फंस गई। जिसके बाद एक बस के अंदर फंसे कई लोगों को पुलिस ने समय रहते बचा लिया है। 

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः बेमोसमी बारिश का कहर, भूस्खलन के बाद मलबे में बदने से एक घायल

 इसके अलावा पुलिस द्वारा बाढ़ के कारण घरों में फंसे कई लोगों को भी बचाया गया है।  इस संबंध में एस.एस.पी. हंदवाड़ा के निर्देश पर SHO हंदवाड़ा ने अपनी टीम के साथ हंदवाड़ा में भारी बारिश के बाद कई परिवारों को उनके घरों से और यात्रियों को बस से निकाला और उनकी जान बचाई। पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही खाने का भी इंतजाम किया गया।  बता दें कि कश्मीर में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News