जम्मू पुलिस ने काबू किए 4 लुटेरे, लोगों को ऐसे बनाते थे अपना शिकार

5/8/2024 10:03:20 AM

जम्मू: लिफ्ट देकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक दंपति सहित 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें :  पाकिस्तान में बैठे 7 आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने लिया यह एक्शन

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार उधमपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जम्मू के इंदिरा चौक में लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ तेजधार हथियारों के बल पर हजारों रुपए की लूट हुई है। शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। गहनता से की गई जांच के बाद पुलिस ने मुख्यारोपी अर्जुन निवासी रजिन्द्र बाजार को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि आरोपी अपनी पत्नी व अन्य साथियों सहित हाईवे पर लोगों को लिफ्ट देकर लूटते थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने उधमपुर जाना था। इंदिरा चौक पर वह वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक आल्टो कार उसके पास आकर रुकी और उसे लिफ्ट देने का प्रलोभन देकर कार में बिठा लिया। नरवाल पहुंचते ही लुटेरों ने व्यक्ति को लूट लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन व उसकी पत्नी प्रिया, पम्मा निवासी बावे के रूप में की गई है। एक आरोपी कार का चालक था, समाचार लिखे जाने तक जिसकी पहचान की जानकारी नहीं मिल पाई थी। सूत्रों की मानें तो मुख्यारोपी अर्जुन के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से मामले दर्ज हैं।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News