Shopian के गांव में अफीम की अवैध फसल नष्ट, पुलिस ने जारी की चेतावनी
Wednesday, Apr 29, 2026-12:04 PM (IST)
शोपियां(मीर आफताब): आबकारी विभाग के सब-रेंज शोपियां ने, शोपियां जिले की तहसील कीगम के गांव बाला नौपोरा में अफीम की एक अवैध फसल को नष्ट कर दिया।
यह कार्रवाई पुलिस, राजस्व और कृषि विभागों के समन्वय से की गई। टीम ने मिली विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की और तड़के सुबह ही मौके पर पहुंच गई। फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने FIR संख्या 70/2026 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है, और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने मादक फसलों की अवैध खेती में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
