Shopian में डूबे बच्चे को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पढ़ें क्या है Update
Wednesday, Apr 29, 2026-12:32 PM (IST)
शोपियां(मीर आफताब): शोपियां में तीन दिन पहले घूमने के दौरान नदी में डूबा 4 साल का बच्चा अभी तक लापता है। उसे ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब इस ऑपरेशन में अलग-अलग इलाकों से अनुभवी लोगों की मदद ली जा रही है।
बता दें कि शोपियां के डोबिजान इलाके में डूबे 4 साल के बच्चे की बॉडी ढूंढने के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार कोशिश कर रही हैं। ऑपरेशन को SSP शोपियां लीड कर रहे हैं, जिसे DySP हेडक्वार्टर एक्टिवली मॉनिटर कर रहा है और पुलिस, SDRF और लोकल वॉलंटियर्स इसमें मदद कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर दुख का माहौल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
