''सोशल मीडिया'' पर पोस्ट डालने वालों के लिए चेतावनी!... जम्मू DM ने जारी किए ''स्ट्रिक्ट'' ऑर्डर
Friday, Apr 17, 2026-02:29 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई किसी न किसी प्लेटमार्ग पर अपनी वीडियो या कंटेंट अपलॉड करता। कई बार देखा गया है कि अपने व्यूअर्ज बढ़ाने के लिए कई इन्फ्लुएंसर गलत या फिर ऐसे कंटेंट का इस्तेमाल करते हैं जो तेजी से वायल हो जाता, लेकिन ऐसी पोस्ट का समाज पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है। इस बुराई को रोकने किए जम्मू प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।
सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए, जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट (DM) डॉ. राकेश मिन्हास ने एक कड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाना: धर्म, जाति, भाषा या क्षेत्र के आधार पर समुदायों के बीच नफरत या दुश्मनी बढ़ाने वाले किसी भी टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो या वीडियो को पोस्ट या फॉरवर्ड करना अपराध होगा और संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
