J&K: गश्त में पुलिस को दिखी संदिग्ध हरकत… गाड़ी रुकवाई तो खुला चौंकाने वाला राज
Saturday, Feb 14, 2026-08:03 PM (IST)
अखनूर (किशोर): अखनूर पुलिस ने रात की नियमित गश्त के दौरान गांव चक भगवाना लिंक रोड पर एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी। शक होने पर पुलिस ने वाहन को रुकवाया और चालक से पूछताछ की। उसकी पहचान अब्दुल करीम निवासी रामबन (तहसील धर्मकुंड) के रूप में हुई, जो इस समय तारोटी, तहसील खौड़ में रह रहा है।
जांच के दौरान वाहन में दो गौवंशीय पशुओं को बेरहमी से ले जाया जा रहा था। आरोपी के पास पशुओं को ले जाने की कोई अनुमति नहीं थी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह जानवरों को चौकी चौरा क्षेत्र होते हुए अवैध बिक्री के लिए कश्मीर की ओर ले जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पशुओं को सुरक्षित छुड़वा लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में पुलिस थाना अखनूर में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
