जम्मू के इस नशा मुक्ति केंद्र में पुलिस की Raid, जानें क्या है मामला

4/4/2024 9:48:34 AM

जम्मू: नशे के खिलाफ जारी जम्मू पुलिस की मुहिम के तहत बख्शी नगर पुलिस ने सुभाष नगर में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार केंद्र से कई सबूत एकत्रित किए गए हैं, जिनकी जांच के बाद ही मामले से खुलासा होगा। वहीं केंद्र संचालक ने यह दावा किया कि पुलिस को केंद्र से कुछ भी नशे से संबंधित वस्तु नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार बख्शी नगर पुलिस ने नशे के साथ 3 तस्करों गौरव शर्मा, रोहित व मुनीश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद कुछ नशे के आदि युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। मामले की जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर सुभाष नगर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र में मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापेमारी की गई। डी.एस.पी. ने दावा किया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर भीतर से सबूत मिले हैं, जिसे अदालत में पेश किया जाएगा।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News