J&K : ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हुआ पुलिसकर्मी, अस्पताल में भर्ती
Friday, Jun 12, 2026-08:22 PM (IST)
पुलवामा ( दिनेश ठाकुर ) : पुलवामा में ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी के अचानक बेहोश होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल खुर्शीद अहमद (बेल्ट नंबर 465/PL), जो वर्तमान में राजपोरा पुलिस स्टेशन में तैनात हैं, गुरुवार को जिला कोर्ट पुलवामा में ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों और सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पुलवामा पहुंचाया, जहां उनका इलाज और मेडिकल जांच जारी है। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
