Kashmir पुलिस ने जमानत पर छूटे नशा तस्कर पर लगाया GPS

Saturday, Jun 08, 2024-06:21 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को कुलगाम जिले में जमानत पर छूटे नशा तस्कर की गतिविधि पर नजर रखने के लिए एक जी.पी.एस. ट्रैकिंग सिस्टम लगाया।   पुलिस ने कहा कि स्थानीय अदालत से प्राप्त आदेश के अनुपालन में कुलगाम पुलिस ने आज मादक द्रव्य मामलों में जमानत पर छूटे एक नशा तस्कर पर नजर रखने के लिए जी.पी.एस. ट्रैकिंग डिवाइस लगाया। आरोपी को मादक पदार्थ की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में उसे जमानत पर रिहा किया गया है। उन्होंने कहा कि जी.पी.एस. लगाने का उद्देश्य यह है कि तस्कर जमानत शर्तों का उल्लंघन नहीं करेगा।

ये भी पढ़ेंः J&K में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शांति बनाए रखने पर पूरा ध्यान: DGP Swain


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News