Jammu Kashmir: खौफ गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 6 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

Monday, Sep 07, 2026-04:48 PM (IST)

अर्निया ( दिनेश ठाकुर ) :   अर्निया पुलिस स्टेशन ने आज 'खौफ गैंग' के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार ये सभी बिश्नाह के रहने वाले हैं। इन्होंने 03.09.2026 को कूल कलां में पिस्तौल और टोकस (धारदार हथियार) दिखाकर अश्विनी कुमार नामक एक व्यक्ति को धमकाया था जिसके बाद अरनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की और फिर जांच शुरू हुई। आज इन आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल (मैगज़ीन और 3 ज़िंदा कारतूस के साथ) और 5 टोकस बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 1. अंशु कुमार, पिता: राजिंदर कुमार, उम्र: 16½ साल, निवासी: कोटली चरकन, बिश्नाह। 2. सुशील कुमार, पिता: किस्मत राम, उम्र: 18 साल, निवासी: कोठे चोरली, बिश्नाह। 3. तनिष कुमार, पिता: विशाल कुमार, निवासी: वार्ड नंबर 10, बिश्नाह। 4. सुरेश कैथ उर्फ ​​गौरव, पिता: दर्शन कुमार, निवासी: महमूदपुर, बिश्नाह। इनके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई है। 5. गोविंद कुमार, पिता: छोटे लाल, उम्र: 17 साल, निवासी: जराला चक, बिश्नाह। 6. मनीष कुमार, पिता: दीप कुमार, उम्र: 18 साल, निवासी: बना चक, बिश्नाह के तौर पर हुई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News