मनचलों और झपटमारों की खैर नहीं, महिलाओं की सुरक्षा में जम्मू पुलिस का बड़ा कदम

5/7/2024 12:10:02 PM

जम्मू(रविंदर): शहर के भीड़भाड़ वाले और पतली गलियों के इलाकों में पिंक पेट्रोल की टीम गश्त करेगी। इस टीम में तीन स्कूट्रस को शामिल किया गया है इससे तंग गलियों में पेट्रोलिंग आसान होगी। अभी तक इस टीम में बड़े वाहन ही शामिल थे, पहली बार टू व्हीलर को शामिल किया गया है। महिला दिवस पर ए.डी.जी.पी. जम्मू आनंद जैन ने पिंक पेट्रोल को लांच किया था, जिससे छेड़छाड़ वाले मामलों में लगाम लगेगी। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9903 एक 0101 भी लॉन्च किया है यहां पर 24 घंटे महिला अपनी शिकायत कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें :  लोगों की सुरक्षा में जुटी भारतीय सेना, खैरियत गश्त का किया आयोजन

पिंक पेट्रोल दो शिफ्ट यानी सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक और दोपहर 3 बजे से रात 12 तक तैनात रहेगी। प्रत्येक शिफ्ट में पांच महिला कर्मी, एक प्रभारी और चार अन्य कर्मियों को तैनात किया गया है। पहली शिफ्ट में गांधीनगर कॉलेज, डोगरा चौक, जेल चौक, शालामर रोड, साइंस कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और पी.ई.टी. कॉलेज के क्षेत्र को कवर किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट में गोल मार्केट, गांधीनगर मल्टी प्लाजा, रेलवे स्टेशन और जिले के अन्य क्षेत्रों को शामिल किया गया है। क्योंकि जिस प्रकार से जम्मू में महिलाओं से झपटमार के इलावा ईव टीजिंग के मामले नजर आते हैं। उसी को देखते हुए इन पिंक पेट्रोल स्कूटी को लांच किया गया है।

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News