Jammu-Kashmir में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, चुपके से कर रहा था बोर्डर पार

3/16/2024 5:47:58 PM

राजौरीः जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास 34 वर्षीय एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के समानी गांव के निवासी मोहम्मद नदीम को नौशेरा सेक्टर में सतर्क सेना के जवानों ने रोका।

उन्होंने कहा कि जवान गश्त ड्यूटी पर थे। उन्होंने एक निहत्थे घुसपैठिए को देखा जोकि चुपके से बोर्डर पार कर रहा था। जवानों ने कुछ देर उसका पीछा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से घुसपैठ करने के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए नदीम से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः-  Lok Sabha Elections 2024 : जम्मू-कश्मीर में इस दिन होंगे चुनाव


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News