जमीनी विवाद में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पढ़ें पूरी खबर
Wednesday, Apr 09, 2025-10:22 AM (IST)

श्रीनगर(मीर आफताब): नौगाम के पोहरू गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हाथापाई में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बडगाम जिले के इचिगाम निवासी गुलाम रसूल राठेर के रूप में हुई है, जिसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
यह घटना कथित तौर पर लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद से उपजी तीखी बहस के बीच हुई। राठेर के शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीनगर के एस.एम.एच.एस. अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः Court जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, इतने दिन बंद रहेगा काम
इस बीच इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने ‘आरोपियों को फांसी दो’ और ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाए। लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोपियों के लिए मृत्युदंड और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की।
उन्होंने कहा कि वे उपराज्यपाल प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वे त्वरित जांच कराएं और सुनिश्चित करें कि अपराधी को जल्द से जल्द फांसी दी जाए ताकि न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि न्याय में किसी भी तरह की देरी से पीड़ित परिवार का दुख और बढ़ेगा और कानूनी व्यवस्था में जनता का विश्वास डगमगाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here