जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के बाद Landsliding, इलाके में यातायात पूरी तरह ठप

Thursday, Mar 19, 2026-02:32 PM (IST)

बारामूला (रेजवान मीर): जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी क्षेत्र में आज एक बड़े भूस्खलन की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पहाड़ी से पत्थर और मलबा तेजी से नीचे गिर रहा है।

PunjabKesari

भूस्खलन के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों ओर से आ रहे वाहनों को रोक दिया गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण इलाके की जमीन कमजोर हो गई है, जिससे उरी क्षेत्र में ऐसे हादसे बार-बार सामने आ रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले स्थिति की जानकारी जरूर लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News