जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर! हिमस्खलन के बाद इस नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप

Saturday, Mar 28, 2026-07:05 PM (IST)

श्रीनगर (मीर आफताब): ज़ोजिला दर्रे पर हुए भीषण हिमस्खलन के बाद श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को शनिवार को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर जमी भारी बर्फ और मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है, इसलिए फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ज़ोजिला पास पर अचानक हिमस्खलन आने से कई वाहन इसकी चपेट में आ गए थे। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

अधिकारियों ने बताया कि जब तक सड़क से पूरी तरह बर्फ और मलबा नहीं हटाया जाता, तब तक हाईवे को ट्रैफिक के लिए नहीं खोला जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और प्रशासन की सलाह का पालन करें।

PunjabKesari

राहत और बचाव कार्य में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, लद्दाख पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल प्रशासन की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News