अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने कसा सुरक्षा घेरा

Wednesday, Jun 03, 2026-04:13 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर )  :  जम्मू-कश्मीर में पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। हाल ही में जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर में जिला जम्मू के SSP और जम्मू संभाग के डिविजनल कमिश्नर ने दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने यात्रा के प्रबंध, सुरक्षा व अन्य तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी की।

सुरक्षा एजेंसियां High Alert पर

अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यात्रा मार्ग और जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसी के चलते SOG ने जम्मू के बहु प्लाजा से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर विशेष नाका लगाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। सुरक्षा एजेंसियों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्री अमरनाथ जी यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News