पूर्व मंत्री एवं पैंथर्स पार्टी इंडिया के अध्यक्ष पर हुए हमले में आया नया मोड़, पुलिस कर रही जांच

Tuesday, Jul 30, 2024-05:47 PM (IST)

उधमपुर: लाटी में पूर्व मंत्री एवं पैंथर्स पार्टी इंडिया के अध्यक्ष द्वारा उनके ऊपर हमला करने व उनकी मैडम को गलत मैसेज करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है।

यह भी पढ़ें :  श्रीनगर में अपनी पार्टी का प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हुए शामिल

इस मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व मंत्री एवं पैंथर्स पार्टी इंडिया के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह द्वारा जिस व्यक्ति पर शराब पीकर उन पर हमला करने का आरोप लगाया गया था उसके द्वारा बताया गया कि वह अपनी डयूटी देकर घर लौट रहा था। जैसे ही पुल के समीप रेहड़ी पर पहुंचा तो वहां पर और भी कई लोग मौजूद थे। वहीं हर्ष देव सिंह जो मैडम व कई अन्य पदाधिकारियों के साथ अपनी पार्टी का प्रचार करने पहुंचे थे को उन्होंने घर चलने तथा चाय-पानी के लिए पूछा, लेकिन उनके द्वारा उलटा उस पर हमला कर दिया गया। हर्ष ने उसे लात भी मारी, जिससे उसे कुछ चोट भी आई।

यह भी पढ़ें :  Drugs के खिलाफ जम्मू पुलिस सख्त, नशे के सौदागर पर लिया यह Action

उन्होंने इस संबंध में अपने अधिकारियों को जानकारी दी तथा इस संबंध में एफ.आई.आर. भी करवाई है। वहीं उसका मेडिकल भी करवाया गया है, जिस स्थान पर यह पूरी घटना घटी उस स्थान पर जिसने रेहड़ी लगाई थी उसने भी यह पुष्टि की कि उक्त कर्मचारी को हर्ष देव द्वारा मारा गया है। यह वारदात कई अन्य लोगों ने भी देखी है। वहीं पुलिस के लिए यह जांच का विषय है कि इस मामले में कौन दोषी है और कौन सही।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News