Samba में पूर्व सरपंच के घर जोरदार ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी, पुलिस भी हुई हैरान

Monday, Mar 23, 2026-11:41 AM (IST)

सांबा (अजय सिंह) :  जिला सांबा में देर रात एक संदिग्ध धमाके की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। घगवाल थाना क्षेत्र के गांव हरसाथ में पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के घर के बाहर हुए इस धमाके में घर का गेट क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार जिला सांबा के घगवाल थाना के अंतर्गत आने वाले गांव हरसाथ घगवाल में बीती रात को पूर्व सरपंच जय राम शर्मा (पुत्र बुआ दित्ता) के घर के गेट के पास एक संदिग्ध धमाका हुआ। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस संदिग्ध धमाके के कारण घर का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। घटना के बाद, जय राम शर्मा ने तुरंत पुलिस थाना घगवाल को सूचित किया।जिला सांबा में देर रात एक संदिग्ध धमाके की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News