गांदरबल में ₹42 करोड़ की नई योजनाओं का आगाज, CM ने किया उद्घाटन
Monday, May 11, 2026-01:51 PM (IST)
श्रीनगर (रोशनी) : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को गांदरबल जिले में 42.38 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं से स्वास्थ्य ढांचा, सड़क कनेक्टिविटी, सार्वजनिक सुविधाएं, युवा केंद्र, विरासत संरक्षण और पर्यटन विकास को मजबूती मिलेगी। सी.एम. ने बीहामा में संस्कृति विभाग की 4.83 करोड़ की लागत वाली लाइब्रेरी और रीडिंग रूम की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने 15.36 करोड़ की लागत से अहान-जाजना, वासकुरा, खोजबाग कोंडबल के अंदरूनी लिंक, गुटलीबाग से बाबा वायिल रोड, सिंध रिवरफ्रंट फेज-1 और दुरसुमा मार्केट से मिसबाग बाबा मोहल्ला रोड के अपग्रेडेशन का ई-लॉन्च किया।
बीहामा में ही 1.11 करोड़ की लागत से बने सिंध वन मंडल के नए डिवीजनल कार्यालय का भी ई-उद्घाटन हुआ। माल शाही बाग में ऐतिहासिक मस्जिद हमाम और माल शाही मस्जिद के जीर्णोद्धार के लिए 5.01 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया। गादूरा में सरकारी शारीरिक शिक्षा कॉलेज में 15.26 करोड़ की लागत से बनने वाले यूथ हॉस्टल की नींव रखी गई। सीएम ने कॉलेज में स्पोर्ट्स साइंस उपकरणों की प्रदर्शनी भी देखी और आधुनिक ट्रेनिंग सुविधाओं के लिए प्रशासन की तारीफ की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
