Mughal Road: बर्फबारी के कारण बार-बार खोला व बंद किया जा रहा राजमार्ग, जानें अभी की ताजा Update

Thursday, Mar 19, 2026-10:30 AM (IST)

पीर की गली ( धनुज ) :  रात भर हुई भारी बर्फबारी के चलते मुगल रोड को एहतियातन अगले आदेश तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार, बर्फ की मोटी परत जमने और फिसलन बढ़ने के कारण सड़क पर यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम और सड़क की स्थिति में सुधार होने के बाद ही मार्ग को फिर से खोला जाएगा। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्थिति में किसी भी बदलाव की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News