Jammu Kashmir : अनुच्छेद 370 को लेकर MP राशिद का बयान, उमर की टिप्पणी पर ली चुटकी
Tuesday, Oct 15, 2024-11:49 AM (IST)
बांदीपोरा(मीर आफताब): सांसद शेख अब्दुल राशिद ने अनुच्छेद 370 पर टिप्पणी के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की आलोचना की। उन्होंने अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग से अपना ध्यान हटाकर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग कर दी है। बांदीपोरा में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राशिद ने कहा कि एन.सी. पहले अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग कर रही थी, लेकिन अब जब वे सत्ता में हैं तो उनका ध्यान राज्य के दर्जे पर चला गया है।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में पद से हटाए जाएंगे सलाहकार, जानें क्या है वजह
उमर अब्दुल्ला की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि एन.सी. अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए तब तक इंतजार करेगी जब तक कि केंद्र में कांग्रेस सरकार नहीं आ जाती। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा 40 साल तक सत्ता में रही तो क्या होगा। यह एक राजनीतिक मुद्दा है और इसे राजनीतिक रूप से लड़ा जाना चाहिए। न तो अदालतें और न ही बयान अनुच्छेद 370 को बहाल करेंगे। हमें इसके लिए राजनीतिक आंदोलन के माध्यम से लड़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के इस जिले में आवारा कुत्तों का कहर, मासूम बच्ची की ली जान
राशिद ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता गुरेज और करनाह के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए सुरंगों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि वह इन परियोजनाओं के लिए मंजूरी लेने के लिए केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Jammu Kashmir में ठंड का लगातार बढ़ता असर, कई इलाकों में शून्य के करीब पहुंच तापमान, जानें Report...
