Kashmir Police को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड महिला ड्रग पैडलर Arrest

Tuesday, May 05, 2026-05:19 PM (IST)

अनंतनाग(मीर आफताब): नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। ​​पुलिस ने एक कुख्यात और सबसे मोस्ट वांटेड महिला ड्रग पैडलर को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पुलिस पोस्ट डियालगम की एक नाका पार्टी ने ललन बाईपास पर रूटीन चेकिंग के लिए एक प्वाइंट बनाया था। चेकिंग के दौरान बोंडियालगम से ललन की तरफ आ रही एक महिला पर पुलिस को शक हुआ। जब उस महिला ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, तो सतर्क नाका टीम ने तुरंत और समझदारी से कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से एक नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जो देखने में हेरोइन जैसा लग रहा था। पूछताछ करने पर उसकी पहचान शगुफ्ता अख्तर पुत्री मोहम्मद हुसैन डार निवासी डेंजरपोरा, अनंतनाग के रूप में हुई है। पुलिस ने संबंधित पुलिस स्टेशन में FIR No. 130/2026 के तहत NDPS की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला एक कुख्यात ड्रग पेडलर है, जो पहले से ही NDPS के कई मामलों में शामिल रही है। उसकी गिरफ्तारी को जिले में नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News