Private Clinic जाने से पहले Alert! कहीं आप भी न खो दें अपनी जान
Monday, Feb 24, 2025-04:17 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): दांत दर्द के इलाज के लिए निजी क्लिनिक में गई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत या एक्सपायर्ड इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए जी.एम.सी. राजौरी रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की।
यह भी पढ़ेंः Toll Plaza से गुजरने से पहले पढ़ लें यह खबर, बदल गए Rules
मृतका की पहचान असरत नाज़ (15) पुत्री मोहम्मद शफी निवासी दरहल के रूप में हुई है। मृतका की मां के अनुसार असरत को दांत में तेज दर्द था। उसके इलाज के लिए वे उसे पास के एक प्राइवेट क्लिनिक में ले गए। वहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद असरत की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे GMC Rajouri लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ेंः Bahu Fort जाने वालों के लिए खास खबर, DC ने जारी किए ये निर्देश
मृतका की मां ने भावुक होकर बताया कि उनकी बेटी स्वस्थ थी। सिर्फ दांत के दर्द की शिकायत थी। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने गलत या expired इंजेक्शन लगा दिया जिससे उसकी जान चली गई। परिजनों ने तत्काल कार्रवाई और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जी.एम.सी. राजौरी रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
यह भी पढ़ेंः Jammu में घटा दर्दनाक हादसा, मौके पर मच गई चीख-पुकार
इस घटना ने लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी क्लिनिकों में लापरवाही और एक्सपायर हो चुकी दवाओं के उपयोग की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक और क्या कार्रवाई करता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here