जम्मू-कश्मीर के जंगलों में लगी भीषण आग दूसरे दिन भी बेकाबू, धुएं से भरा हरा-भरा क्षेत्र
Tuesday, Mar 03, 2026-03:16 PM (IST)
हंदवाड़ा (मीर आफ़ताब) : वारिपोरा-हरनीपोरा के जंगल क्षेत्र में लगी भीषण आग लगातार दूसरे दिन भी धधकती रही। आग की वजह से जंगल के बड़े हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है। कई पेड़ जलकर राख हो गए हैं और हरा-भरा इलाका काले धुएं से भर गया है।
आग तेजी से जंगल के अलग-अलग हिस्सों में फैलती रही, जिससे आसपास के इलाकों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर कदम उठाए गए होते तो आग को इतना फैलने से रोका जा सकता था। उन्होंने वन विभाग पर धीमी कार्रवाई का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरी ओर, सेना के जवानों और स्थानीय युवाओं ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। सभी टीमें मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, ताकि इसे रिहायशी इलाकों तक पहुंचने से रोका जा सके।
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
