वन्यजीव अधिकारियों ने मार गिराया तेंदुआ, नरभक्षी ने 2 नाबालिग लड़कियों की ली थी जान

4/2/2024 3:54:15 PM

बडगाम(मीर आफताब): मंगलवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक नरभक्षी तेंदुए को मारने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस तेंदुए ने पिछले 20 दिनों में 2 नाबालिग लड़कियों को मार दिया था।

यह भी पढ़ें :  प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिक्षा विभाग ने उठाया ये कदम

जानकारी देते एक अधिकारी ने बताया कि वन्यजीव अधिकारियों के अथक प्रयासों के बाद आज हरवान इलाके में नरभक्षी तेंदुए को मार दिया गया। पिछले 20 दिनों में जिले के खानसाहिब और समसान इलाकों में तेंदुए ने दो नाबालिग लड़कियों पर हमला कर उनकी जान ले ली थी। उसने एक नाबालिग लड़के पर उसके घर के पास हमला कर उसे घायल भी कर दिया था।

यह भी पढ़ें :  सेना को सलाम : सड़क मार्ग बंद होने के बावजूद ऐसे घर पहुंचा फरहान का श’व

जंगली जानवर के हमलों के बाद बडगाम के डिप्टी कमिश्नर ने तेंदुए को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए थे क्योंकि निवासी लगातार डर के साये में जी रहे हैं।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News