सुरनकोट में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, IED और AK-47 समेत सामान बरामद

Saturday, Aug 15, 2026-04:02 PM (IST)

सुरनकोट ( दिनेश ठाकुर )  :   जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान IED और हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया है। यह ऑपरेशन मचाकी दरबा इलाके में 16 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), SOG बुफलियाज़ और CRPF की 38वीं बटालियन के नेतृत्व में चलाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को 1 गमला टाइप IED, 1 गोल टाइप IED और 4 छोटे IED बरामद हुए। इसके अलावा एक छोटा Motorola सेट और AK-47 राइफल के साथ 7 राउंड भी बरामद किए गए हैं।

बरामदगी के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान और सुरक्षा व्यवस्था को और तेज कर दिया है। ऑपरेशन से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News