Samba में बड़ा सड़क हादसा टला, 45 यात्रियों से भरी सुपरफास्ट Bus दुर्घटनाग्रस्त

Sunday, Jul 05, 2026-05:23 PM (IST)

सांबा (अजय )  : जिला सांबा के जतवाल क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब करीब 45 यात्रियों को लेकर जा रही एक सुपरफास्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि हादसे में कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल सांबा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जतवाल क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहा है। उनका आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति, गहरे गड्ढे और उचित रखरखाव न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने बताया कि देर रात भी इसी क्षेत्र में एक ट्रक हादसे का शिकार हुआ था।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर कई ऐसे गड्ढे हैं जो आसानी से दिखाई नहीं देते। खासकर जो चालक पहली बार इस मार्ग से गुजरते हैं, वे इन गड्ढों की वजह से हादसे का शिकार हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News