Ganderbal में बड़ा हादसा टला, सुरक्षाबलों के हाथ लगा खतरनाक विस्फोटक
Sunday, Feb 22, 2026-10:46 AM (IST)
श्रीनगर (प.स.) : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आई.ई.डी.) का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि IED को एक बैग में रखकर जिले के सफापोरा इलाके में कोहेस्तान कालोनी के पास गुलाब शेख मोहल्ले में सड़क किनारे रखा गया था।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और यातायात रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और बिना किसी नुकसान के आई.ई.डी. को निष्क्रिय कर दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
