J&K में कड़ाके की ठंड से जीना दुश्वार, क्या आने वाले दिनों में बदल जाएंगे हालात ? पढ़ें...
Saturday, Jan 03, 2026-07:38 PM (IST)
श्रीनगर: कश्मीर घाटी के बड़े हिस्से में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि लद्दाख में भीषण ठंड बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 3 से 8 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप जारी है, खासकर कश्मीर घाटी और लद्दाख में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
लद्दाख में भीषण ठंड
लद्दाख में तापमान हिमांक बिंदु से काफी नीचे रहा।
लेह: -10.6°C
कारगिल: -11.2°C
नुब्रा घाटी: -8.2°C
कश्मीर घाटी में पारा शून्य से नीचे
कश्मीर के अधिकतर इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।
श्रीनगर: -1.5°C (एयरपोर्ट: -2.0°C)
गुलमर्ग (सबसे ठंडा): -6.5°C
पहलगाम: -5.2°C
शोपियां: -4.7°C, पुलवामा: -3.9°C
अनंतनाग: -3.0°C, काजीगुंड: -2.6°C
उत्तर कश्मीर में भी सर्दी का असर
कुपवाड़ा/गांदरबल: -1.6°C
बारामूला: -0.5°C, बांदीपोरा: -0.2°C
जम्मू क्षेत्र में ठंड, लेकिन तापमान शून्य से ऊपर
जम्मू क्षेत्र में तापमान शून्य से ऊपर रहा, हालांकि ऊंचे इलाकों में ठंड ज्यादा महसूस की गई।
जम्मू शहर: 7.9°C
भदरवाह (सबसे ठंडा): -1.5°C
बनिहाल: 2.7°C, राजौरी: 3.2°C
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
