बारामूला पहुंचे LG मनोज सिन्हा, नशा मुक्ति अभियान में लिया हिस्सा
Tuesday, May 12, 2026-02:41 PM (IST)
बारामूला(रिज़वान मीर): जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज बारामूला में आयोजित “नशा मुक्ति अभियान” पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों, युवाओं, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया।
पदयात्रा के दौरान लोगों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे नारों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की बुराइयों से बचाना और समाज में जागरूकता फैलाना था।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
