Amarnath Yatra से पहले सीमा पर हलचल तेज, LG Sinha ने बुलाई जरूरी बैठक

Wednesday, Apr 29, 2026-01:12 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 3  जुलाई से बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू होने जा रही है। इससे पहले लोक भवन में मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में एक सुरक्षा समीक्षा की बैठक रखी गई है। इस बैठक में पुलिस के आला अधिकारी खुद पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात और दोनों संभाग के आई.जी. इस मीटिंग में मौजूद है।

जानकारी के अनुसार इस मीटिंग में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमा पार से होने वाली घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों पर गहन चर्चा की जाएगी। अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साया बना रहता है उसे देखते हुए भी यहां पर चर्चा की जाएगी। सीमा पर इस समय लॉन्चिंग पैड पर हलचल तेज हुई है। करीब 800 आतंकी अलग-अलग जगह पर मौजूद हैं जो घुसपैठ करने की फिराक में हैं। ऐसे में इस पर भी चर्चा होगी कि किस प्रकार से आतंकियों की घुसपैठ को रोका जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News