Baramulla में तेंदुए का खूनी तांडव, कई बेजुबानों को उतारा मौ/त के घाट

Sunday, Apr 05, 2026-01:06 PM (IST)

बारामूला ( रेज़वान मीर )  :  बारामूला जिले के रफियाबाद के यारबुग क्षेत्र में बीती रात एक तेंदुए का आतंक सामने आया है जहां उसने हमला कर कई भेड़ों को मार डाला है। इस घटना से स्थानीय परिवार को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे इन भेड़ों के सहारे अपना रोजगार चलाते थे और इस हमले से उन्हें आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि इलाके में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News