Baramulla: भारी परेशानी में जी रहे बोनियार के लोग... प्रशासन से लगाई गुहार

Monday, Mar 23, 2026-04:08 PM (IST)

बारामूला ( रेज़वान मीर ) :   बारामूला के बोनियार बाजार क्षेत्र में इन दिनों जगह-जगह फैली गंदगी और कूड़े के ढेरों के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की सड़कों और आसपास के इलाकों में कूड़ा जमा होने से न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि लोगों के लिए आवाजाही भी मुश्किल हो गई है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या की ओर तुरंत ध्यान दिया जाए और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं, सिविल सोसाइटी ब्रापोर मंडल ने भी आम लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर कूड़ा न फैंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News