Weather Alert! जम्मू-कश्मीर में अगले 8 घंटे भारी... प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Monday, May 04, 2026-03:55 PM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर में आज हो रही बारिश व बर्फबारी को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है जिसके अनुसार इस समय पूरे कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में बारिश हो रही है। बारिश का यह दौर अगले 4-8 घंटों तक जारी रहने की संभावना है, और मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। कुछ इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। साथ ही बता दें कि इस दौरान कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
कुछ इलाकों में, खासकर आज, तेज हवाएं (40–50 किमी प्रति घंटा) और ओलावृष्टि होने की संभावना है। प्रशासन ने सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि भारी बारिश के कारण, विशेष रूप से ऊंचे इलाकों में, यातायात में बाधा आ सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
