Kashmir : शाम के समय लोग न निकलें घरों से बाहर, जारी हुआ Alert

Friday, Mar 14, 2025-02:58 PM (IST)

पुलवामा(मीर आफताब): दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के संजोत्रा ​​गांव में पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान लोगों में खौफ का माहौल पाया जा रहा है। वहीं वन्यजीव विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।

यह भी पढ़ेंः Katra-Srinagar Vande Bharat Train : कब तक चलेगी ट्रेन, रेलवे विभाग ने दी जानकारी

जानकारी के अनुसार संजोत्रा ​​इलाके में निर्माणाधीन 2 मंजिला मकान में तेंदुए ने एक जानवर को मार डाला है। इसके बाद इलाके में काफी डर फैल गया है। वहीं सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम ने इलाके का दौरा करते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। हालांकि स्थानीय लोगों को शाम के समय सावधान रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ेंः नाके पर पुलिस ने रोकी गाड़ी, जब ली तलाशी तो उड़ गए होश

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News