Baramulla के एक और इलाके में तेंदुए की दस्तक, दहशत में लोग
Tuesday, Aug 18, 2026-10:21 AM (IST)
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला के कनिस्पोरा क्षेत्र के क्रालहर स्थित बागत कॉलोनी में गत रात तेंदुआ देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पिछले करीब एक महीने से बारामूला के विभिन्न इलाकों में रात के समय दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में लगातार भय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वन्यजीव विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
क्रालहर बागत कॉलोनी के निवासियों ने लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी जरूरी काम के रात के समय घरों से बाहर न निकलें और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में तुरंत निगरानी बढ़ाई जाए, तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जाए और उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
