4 वर्षीय बच्चे पर तेंदुए का Attack,घसीटना हुआ जंगल में ले गया

Tuesday, Oct 01, 2024-05:58 PM (IST)

बडगाम ( मीर आफताब ) : बडगाम के बीरवा के नजान गांव में एक तेंदुआ द्वारा एक 4 वर्षीय बच्चे पर हमला किया गया है। जिसमें बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ईंट भट्टे से प्रवासी मजदूर का 4 वर्षीय लड़का खेल रहा था, जिस पर तेंदुआ ने हमला कर दिया और उसे घसीट कर ले गया। जिससे बाद उसकी मौत हो गई।

जानकारी में बताया गया है कि बिहार के एक मजदूर का लड़का अजीत कुमार स्थानीय गुलाम नबी वानी के ईंट-भट्टे के पास खेल रहा था कि उसी समय तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

PunjabKesari

ये भी पढे़ंः  J-K चुनाव LIVE : दोपहर 3 बजे तक 56.01 % हुई Voting, सभी आयु वर्ग के मतदाता ले रहे भाग

स्थानीय लोगों ने भट्टे से कुछ दूरी पर घायल लड़के को देखा और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना ने स्थानीय लोगों और प्रवासी मजदूरों को भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले नजान गांव में तेंदुए को देखा था और वन्यजीव अधिकारियों को सूचित किया था, लेकिन उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News