धुएं और लपटों में घिरे Rajouri के जंगल, पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

Thursday, Jun 11, 2026-07:18 PM (IST)

राजौरी ( अमित शर्मा ) :  राजौरी जिले के बथूनी क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग लगातार फैलती जा रही है। तेज हवाएं आग को और अधिक भड़का रही हैं, जिससे वन विभाग के सामने आग पर काबू पाना बड़ी चुनौती बन गया है। राजौरी के कई वन क्षेत्रों में इन दिनों जंगल धधक रहे हैं और आग तेजी से वन संपदा को अपनी चपेट में ले रही है। हाल के दिनों में राजौरी वन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग की चपेट में आकर बहुमूल्य पेड़-पौधे नष्ट हो रहे हैं, जबकि वन्य जीवों और पक्षियों का प्राकृतिक आवास भी तबाह हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगलों से निकलकर कई जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। राजौरी में हालिया वनाग्नि के कारण वन्यजीवों के प्रभावित होने और रिहायशी इलाकों की ओर आने की खबरें भी सामने आई हैं। 

वन विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन सूखा मौसम और तेज हवाएं राहत कार्य में बाधा बन रही हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि अब केवल बारिश ही इस विकराल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में मददगार साबित हो सकती है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो आग और अधिक क्षेत्रों में फैल सकती है, जिससे पर्यावरण, वन्यजीवों और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News