31वें दिन में पहुंचा ‘ऑपरेशन शेरूवाली’, घने जंगल में आतंकियों की तलाश में जुटे सुरक्षाबल
Monday, Jun 22, 2026-11:31 AM (IST)
राजौरी(अमित): ऑपरेशन शेरूवाली आज 31वें दिन में पहुंच गया है। राजौरी के मंजाकोट सेक्टर के डोरीमल-गंभीर मुगलन वन क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन दौरान आतंकियों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक राजौरी के मंजाकोट सेक्टर के डोरीमल-गंभीर मुगलन वन क्षेत्र में 'ऑपरेशन शेरूवाली' का आज 31वां दिन है। मुश्किल ज़मीनी हालात के बीच आतंकवाद-विरोधी अभियान जारी रहने के कारण सुरक्षाबलों ने घने जंगल वाले इलाके में तलाशी अभियान और तेज़ कर दिया है।
इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, सी.आर.पी.एफ., भारतीय सेना की संयुक्त टीमें जंगल के घने इलाकों में आतंकियों के ठिकानों को ढूंढने में लगी हैं। इस दौरान सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को ढूंढने और मार गिराने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
