स्थगित हुई बार एसोसिएशन की हड़ताल, वकीलों ने दोबारा शुरू किया काम
Wednesday, Apr 29, 2026-12:47 PM (IST)
आर.एस. पुरा(मुकेश): आर.एस. पुरा मुंसिफ कोर्ट में पिछले 9 दिनों से चल रही बार एसोसिएशन की हड़ताल को फिलहाल 10 दिनों के लिए स्थगित (पोस्टपोन) कर दिया गया है। इसके बाद वकीलों ने अपना कामकाज दोबारा शुरू कर दिया है, जिससे आम लोगों ने राहत की सांस ली है।
यह जानकारी बार एसोसिएशन आर.एस. पुरा के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने टेक वन से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि लंबित मांगों को जल्द हल करने का प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है। इसी आश्वासन के बाद बार एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल को 10 दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।
वकीलों के काम पर लौटने से कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई दोबारा शुरू हो गई है, जिससे न्यायिक कार्यों में आई रुकावट दूर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
