इंतजार खत्म! अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण शुरू, बैंकों के बाहर लगी कतारें
Wednesday, Apr 15, 2026-02:57 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : श्री अमरनाथ यात्रा का महत्व पूरे भारत में है और लाखों की संख्या में भारत के कौने कौने बाबा के भक्त उनके दर्शन के लिए जाते हैं। अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर भोले नाथ के भक्तों में काफी उत्साह पाया जा रहा है वे श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बाबा बर्फानी जी की यात्रा 3 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक चलेगी वहीं यह यात्रा 57 दिनो की रहेगी
श्रद्धालुओं को बता दें कि आज से पूरे भारतवर्ष में बाबा बर्फानी की यात्रा का पंजीकरण हुआ शुरू हो चुका है। यह पंजीकरण 554 बैंक की शाखों में पूरे भारतवर्ष में हो रहा है इसमें आने वाले बैंक हैं पंजाब नेशनल बैंक, येस बैंक, एसबीआई बैंक और जम्मू कश्मीर बैंक रजिस्ट्रेशन के लिए काम करेंगे। वहीं जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में भी बाबा बर्फानी जी की पवन यात्रा का पंजीकरण आज से शुरू हो चुका ।
आज जिला जम्मू में, जम्मू के रेहड़ी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बाबा बर्फानी जी की यात्रा का पंजीकरण करवाने के लिए काफी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिसमें महिलाएं पुरुष और पहली बार जानने वाले हैं वे आज सुबह से श्रद्धालु बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बैंक खुला श्रद्धालु अपना पंजीकरण करने के लिए बैंक के अंदर पहुंचे। 10:00 बजे बैंक खुला 10:00 बजे से लेकर 12:00 तक पंजीकरण नहीं हो पाया क्योंकि बैंक का सर्वर डाउन चल रहा था, लेकिन फिर भी सभी श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार किया। वहीं 2 घंटे के बाद जैसे ही पंजीकरण शुरू हुआ लोगों में और ज्यादा उत्साह देखने को मिला श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के बम बम भोले के जयकारे भी लगाए। भक्तों में उत्साह देखते ही बन रहा था और वे अपनी यात्रा को लेकर काफी खुश नजर आ रहे थे।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
