Jammu Kashmir के इस मार्ग पर भूस्खलन, वाहन चालकों से प्रशासन की अपील

Thursday, Jan 08, 2026-03:20 PM (IST)

बारामूला ( रेजवान मीर ) :   बारामुला–उरी मुख्य सड़क पर आज सुबह एक बार फिर ताजा भूस्खलन हुआ है। बीते 20 दिनों में यह तीसरी बार है जब इस मार्ग पर भूस्खलन की घटना सामने आई है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के चलते सुबह से ही सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। प्रशासन ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे खादीनियार के रास्ते वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और प्रभावित सड़क से गुजरने से बचें।

संबंधित विभागों द्वारा सड़क बहाली का कार्य शुरू किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें।


  PunjabKesari       

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

                                                                                    


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News