जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अचानक गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, Landslide के चलते रास्ता हुआ बंद
Saturday, May 02, 2026-11:32 AM (IST)
जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भूस्खलन होने की सूचना मिली है। इस भूस्खलन के चलते डोडा-किश्तवाड़ रोड पूरी तरह से बंद हो गया है। मौके पर वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई है।
जानकारी के अनुसार पुल डोडा क्षेत्र में लगभग 100 मीटर की दूरी पर अचानक पहाड़ से मलबा गिरा और बड़े-बड़े पत्थरों का सड़क पर ढेर लग गया। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान से बचाव रहा।
जानकारी के अनुसार सड़क पर यातायात ठप होने से रोड के दोनों ओर सैंकड़ों वाहन रुक गए हैं जिससे यातायात बंद हो गया है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इस मौके पर सभी यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रशासन की टीमों द्वारा सड़क पर से मलबा हटाया जा रहा है और सड़क को फिर से यातायात हेतु खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं। प्रशासन का कहना है कि सड़क पर यातायात बहाल करने की कोशिशें लगातार जारी हैं लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है। वहीं जब तक स्थिति संभल नहीं जाती और मलबा हटाने और इलाके के सुरक्षित घोषित होने के बाद ही पुन: यातायात आरंभ किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की घटना से बचा जा सके। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस रास्ते की ओर न आएं और दूसरे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
