Kupwara Fire Incident : फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर पाया काबू

Friday, May 15, 2026-12:00 PM (IST)

कुपवाड़ा(मीर आफताब): कुपवाड़ा के रेशीपोरा काजीबाद स्थित एक घर में भयानक आग लगने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान अधिक नुकसान और किसी भी तरह के जानी नुकसान से बचाव रहा है।

जानकारी के अनुसार रेशीपोरा काजीबाद में मोहम्मद मकबूल राथर के घर में अचानक आग लग गई। मौके पर लोगों द्वारा फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज़ को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया।

फायर एंड इमरजेंसी अधिकारियों और 32 RR वाटरगाम के समय पर दखल और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे इलाके में और ज्यादा नुकसान और क्षति होने से बच गया। स्थानीय लोगों ने फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज़ विभाग और 32 RR डांगीवाचा की तुरंत प्रतिक्रिया और समय पर की गई कार्रवाई की सराहना की और कहा कि उनके त्वरित प्रयासों से एक बड़ी त्रासदी टल गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News